सपा में बड़े बदलाव की तैयारी, मुलायम दौर के प्रयोग दोहराए जाएंगे

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में आए खराब परिणाम के बाद अब समाजवादी पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है । ऐसा माना जा रहा है कि परिवार समेत विदेश गए अखिलेश यादव जुलाई के पहले सप्ताह में वापस आ जाएंगे। इसी के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव में सपा को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसकी एक वजह संगठनात्मक कमजोरी भी रही। इस कमी को दूर करने के लिए ऊपर से नीचे तक संगठन में बदलाव कर उसे और गतिशील बनाया जाएगा। सपा संगठन में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव के जमाने के प्रयोगों को दोहराया जा सकता है।

ऐसी अटकलें है कि, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह किसी और नेता को प्रदेश में संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है। उत्तम को संगठन में कोई और दायित्व दिया जा सकता है। मोर्चों व प्रकोष्ठों में भी नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। बहुत संभव है कि जिला इकाइयां भंग कर दी जाएं और जिलों में नए अध्यक्ष नामित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *